Wednesday, April 30, 2025

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ लेकर शिवपुरी पहुंचे राहुल गांधी

शिवपुरी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत मध्यप्रदेश के शिवपुरी पहुंचे।

गांधी ने स्थानीय ग्वालियर बायपास से लेकर झांसी तिराहे तक खुली जीप में सवार होकर रोड शो किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। गांधी ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता उनके साथ उपस्थित रहे। गांधी कुछ देर बाद यहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से गुना के लिए रवाना होंगे।

इसके पहले गांधी आज सुबह लगभग 10 बजे ग्वालियर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से शिवपुरी पहुंचने वाले थे, लेकिन आरोप है कि उनके हेलिकॉप्टर को उड़ान के लिए सक्षम अधिकारी की अनुमति नहीं मिली। ऐसे में उन्हें कार से ग्वालियर से शिवपुरी तक का रास्ता तय करना पड़ा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय