Friday, May 9, 2025

गाजियाबाद में हुक्काबार पर छापा, मालिक और मैनेजर गिरफ्तार

गाजियाबाद। साहिबाबाद के शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्काबार को बंद कराया। इसके साथ ही बार मालिक डीएलएफ निवासी जैद खान और प्रबंधक दिल्ली के शाहदरा निवासी पंकज चौधरी को मौके से गिरफ्तार किया। इसके अलावा मौके से मिले हुक्के और फ्लेवर्ड तंबाकू को भी जब्त किया है।

 

पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करें सभी कार्यकर्ता, बोले सुनील बंसल…भाजपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

 

 

 

एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्काबार पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से बार मालिक जैद खान और प्रबंधक पंकज चौधरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने कुछ दिन पहले ही बिल्डिंग किराये पर लेकर हुक्काबार संचालित करने की बात कही।

 

मुज़फ्फरनगर में 3 स्कूली वाहन सीज, एक लाख 10 हज़ार का लगाया जुर्माना

 

 

वहीं, उनके पास से हुक्काबार संचालित करने की विभागीय अनुमति भी नहीं मिली है। पुलिस ने छह हुक्के और फ्लेवर्ड तंबाकू जब्त कर मुकदमा दर्ज किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय