Saturday, May 4, 2024

पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर चलाया वाटर कैनन,पेपर लीक, बेरोजगारी के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदस्यों ने शनिवार को राज्य में लगातार हो रहे पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के मामलों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजयुमो समर्थकों, जो भाजपा के शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास के लिए निकले थे, को पुलिस ने सिविल लाइंस के पास रोक दिया, जहां उनकी पुलिस के साथ हाथापाई हुई।

स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। बाद में पुलिस ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इससे पूर्व भाजपा मुख्यालय के बाहर जनसभा का आयोजन किया गया, जिसे पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सतीश पूनिया व राजेंद्र राठौर ने संबोधित किया।

इसके बाद प्रदेश के तमाम हिस्सों से यहां आए भाजयुमो व भाजपा के कार्यकर्ता व समर्थक मुख्यमंत्री आवास के लिए निकले, लेकिन उन्हें सिविल लाइंस गेट के पास रोक दिया गया।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा, “कांग्रेस सरकार युवा मोर्चा से डरी हुई है। हमने विधानसभा सत्र का कार्यक्रम देखने के बाद ही विधानसभा का घेराव करने का फैसला लिया था, लेकिन सरकार ने विधानसभा बंद होने से एक दिन पहले ही स्थगित कर दिया। हम राज्य में पेपर लीक, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे।”

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय