Sunday, February 2, 2025

रक्षाबंधन का तोहफा: आज से मेरठ तक करें रैपिड रेल में सफर

गाजियाबाद। रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले रैपिड रेल नमो भारत का संचालन मेरठ साउथ तक शुरू हो जाएगा। मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ तक करीब आठ किमी लंबा सेक्शन रविवार दोपहर दो बजे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

 

 

रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले रैपिड रेल नमो भारत का संचालन मेरठ साउथ तक शुरू हो जाएगा। मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ तक करीब आठ किमी लंबा सेक्शन रविवार दोपहर दो बजे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक करीब 42 किमी लंबा सफर आसान हो जाएगा।

 

 

रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) का यह 9वां स्टेशन होगा, जहां से रैपिड रेल की सेवा शुरू की जा रही है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ तक प्रस्तावित 82 किमी लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर के साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक करीब 34 किमी सेक्शन पर रैपिड रेल का संचालन हो रहा है। मोदीनगर से आगे आठ किमी अतिरिक्त सफर तय करते हुए ट्रेन रविवार को मेरठ में दस्तक देगी।

 

 

आरआरटीएस के स्टेज-2 सेक्शन में ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्री मेरठ साउथ से कुछ ही मिनटों में गाजियाबाद और साहिबाबाद के बीच आवागमन कर सकेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय