Monday, April 28, 2025

रालोद ने धूमधाम से मनायी किसान मसीहा चौ.अजित सिंह की जयंती, किसान हित के कार्यों को किया याद

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की 84वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता देहरादून चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए, वहां पर चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर पार्टी के समरसता अभियान के तहत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह एवं क्षेत्रीय सचिव भूरा मलिक ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह ईमानदारी एवं सादगी की जिंदा मिसाल थे। उन्होंने अपने जीवन में अनेको किसानों मजदूरों के हित में कार्य किए।

[irp cats=”24”]

उन्होंने 50 से अधिक चीनी मिलें लगवा कर किसानों की आर्थिक हालत सुधारने का काम किया। सन् 2009 में मेरठ व दिल्ली के अंदर गन्ने का बड़ा आंदोलन किया तथा एफएंडआरपी कानून रद्द करवाया, जिससे गन्ना किसानों को अतिरिक्त लाभ पहुंचा।

केंद्र में मंत्री रहते हुए प्राकृतिक आपदा में 2 एकड़ जोत के किसानों की भांति 5 एकड़ जोत के किसानों को भी मुआवजा दिलवाया, जिसके कारण बहुत बड़े किसान वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया।

युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम कुरैशी, वरिष्ठ नेता चौधरी अयूब हसन, नगर अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि स्वर्गीय  अजीत सिंह ने कई बार केंद्रीय मंत्री रहते हुए निष्ठा व ईमानदारी से कार्य किया एवं देश के अंदर सामाजिक समरसता एवं भाईचारे को मजबूत करने का काम किया।

विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता हरपाल बाल्मीकि, फखरुल इस्लाम, गजेंद्र चैधरी, पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद आसिफ, वसीम सभासद, विशाल कांबोज, सागर चौधरी, सूर्य गुर्जर, विकास सैनी, विक्की शर्मा, राम मेहर, नीरज पूनिया आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय