Tuesday, February 11, 2025

 शामली से अयोध्या के लिए निकला राम भक्तों का रेला, दर्जनों बसे हुई रवाना

शामली। जनपद से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के लिए 69 बसों को रवाना किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष बच्चे बूढ़े बस में सवार होकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए अयोध्या जाते दिखाई दिए। राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था और वें राम मंदिर के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तहे दिल से धन्यवाद देते नजर आए।

आपको बता दें कि सोमवार की सुबह होते ही जनपद के शहर हो या कस्बे सभी जगह के मुख्य चौक चौराहो पर राम भक्तों की भीड़ खड़ी दिखाई दी। जहाँ सभी श्रद्धालु अयोध्या जाने के लिए अपनी-अपनी बेसन की प्रतीक्षा में खडे हुए थे। जहाँ राम भक्तों में अयोध्या जाने और राम लला के दर्शन करने का उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। राम भक्तों द्वारा अपनी खुशी को जय श्री राम के उद्घोष के साथ व्यक्त करते हुए देखा गया।

 

अयोध्या जाने वाली बस में सवार महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शामली से राम भक्तों को भगवान राम लला के दर्शन करने हेतु करीब 69 बसे रवाना हो रही है। जिनमें से शामली शहर से 12 बसे, कैराना से 06 बस, झिंझाना से 11बस, एलम से 6 बस, बनत से 06, कांधला से 06 गढ़ी पुख्ता से 05, थानाभवन से 04, जलालाबाद से 04, सिलवर से 02, उन से 01, कडेला से 04 बसों रवाना किया गया है।

 

जिसमें बसों में हजारों की संख्या में महिला पुरुष बच्चे बूढ़े श्रद्धालु शामिल है। यह पूरा कार्यक्रम 2 दिन का रहेगा। आगामी 7 फरवरी को सभी बसें अयोध्या से वापस दर्शन करा कर शामली पहुंचेंगी। इस दौरान बस में सवार श्रद्धालु राममय दिखाई दिए और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तहे दिल से धन्यवाद देते नजर आए।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय