Saturday, May 10, 2025

रविकांत चड्ढा राष्ट्रीय लोक दल के प्रोफेशनल मंच के अध्यक्ष बनाए गए

नयी दिल्ली- राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी ने दिल्ली के वरिष्ठ अधिवक्ता रविकांत चड्ढा को पार्टी के प्रोफेशनल मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है।

श्री चड्ढा इससे पहले रालोद के विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। वह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह द्वारा स्थापित किसान ट्रस्ट के न्यासी मंडल में भी हैं।

वह एशिया प्रशांत क्षेत्र के देशों के अधिवक्ताओं के संगठन एपीजए के उपाध्यक्ष तथा कॉन्फ्रेंस ऑफ लायर्स ऑफ एशिया पेसिफिक (कोलाप) के सदस्य हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय