Monday, April 21, 2025

मेरठ में रिटायर्ड कर्नल चिकित्सक बहू से परेशान, देती है हाथ पैर तोड़ने की धमकी

मेरठ। रिटायर्ड कर्नल ससुर और सास का आरोप है कि चिकित्सक बहू डॉ.श्वेता माहेश्वरी प्रत्येक रविवार को घर आकर प्रताड़ित करती है। हाथ-पैर तोड़ने की धमकी देती है। करीब तीन वर्ष से यह सिलसिला चल रहा है। यह घटनाएं घर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई हैं। सास गौरी त्यागी ने बहू की हरकतों से तंग आकर उसके खिलाफ पल्लवपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

 

मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र शीलकुंज कॉलोनी में रिटायर्ड कर्नल यशपाल त्यागी पत्नी गौरी त्यागी के साथ रहते हैं। उनका पुत्र और पुत्रवधू दोनों चिकित्सक हैं। रिटायर्ड कर्नल की पत्नी ने पल्लवपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी उम्र 64 वर्ष है और वह बीमार रहती हैं। उनके पुत्र और पुत्रवधू के बीच काफी समय से न्यायालय में विवाद चल रहा है। बरेली की रहने वाली पुत्रवधू हर रविवार को घर आकर उनके साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करती है।
वृद्ध होने की वजह से वह और उनके पति अपनी सुरक्षा करने में अक्षम हैं।

 

 

पुत्रवधू के दुर्व्यवहार के संबंध में उन्होंने दो बार 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी थी। पिछले महीने चार अगस्त को भी पुत्रवधू घर आई और उनके साथ गाली-गलौज की। उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को कॉल की। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी पुत्रवधू निकल गई। उनका पुत्र भी भयवश कुछ नहीं बोलता है। पीड़िता ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में आम आदमी पार्टी का आरोप: सेंसर बोर्ड की रोक समाज सुधारकों के विचारों को दबाने की साजिश
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय