Monday, March 17, 2025

बागपत निवासी रिटायर्ड दरोगा ने नोएडा में पेड़ की डाल से फंदा लगाकर की आत्महत्या

नोएडा। बीमारी से परेशान एक रिटायर्ड दरोगा ने थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र के ग्राम खैरपुर गुर्जर स्थित एक बगीचे में जाकर एक पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक ने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने आत्महत्या के कारण का वर्णन किया है।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के सेक्टर 2 में रहने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड दरोगा वेद प्रकाश पंवार पुत्र स्वर्गीय श्याम सिंह उम्र 73 वर्ष मूल निवासी खेकड़ा जनपद बागपत ने ग्राम खैरपुर गुर्जर के बाग में आज एक पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो उनकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि रिटायर्ड दरोगा ने अपनी बीमारी के चलते आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के बेटे को भी पुलिस ने मौके पर बुला लिया है। मृतक और उनका बेटा अलग-अलग रहते हैं। मृतक का बेटा पेशे से इंजीनियर है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय