Saturday, May 10, 2025

नोएडा में भू-माफिया के जाल में फंसे रिटायर्ड दरोगा, 35 लाख की हुई ठगी

नोएडा। जमीन बेचने के नाम पर भू-माफियाओं ने दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड एक दरोगा को 35 लाख रुपए का चूना लगा दिया है। इस मामले में रिटायर्ड दरोगा ने थाना जारचा में चार लोगों को नामित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से भू-माफिया फरार है।

 

थाना जारचा के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि देवेंद्र सिंह मलिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह छोलस गांव के मूल निवासी है, तथा दिल्ली पुलिस में कार्य करते थे। रिटायर्ड होने के बाद वह दिल्ली में रहते हैं। पीड़ित का आरोप है कि उनके गांव के ही ओमवीर सिंह, सुबीन, गौरव तथा एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए। उक्त लोगों ने कहा कि वे अपने गांव की जमीन को बेच रहे हैं। पीड़ित के अनुसार उनके पास कुछ पैसे पड़े हुए थे। उन्होंने उनकी बात पर विश्वास करके जमीन खरीदने के नाम पर 35 लाख रुपया इन्हें दे दिया।

 

उन्होंने बताया कि बाद में पीड़ित को पता चला कि यह एक संगठित गिरोह है तथा ये रिटायर्ड लोगों को अपने जाल में फंसा कर जमीन बेचने के नाम पर उनसे ठगी कर लेते हैं। ये भू-माफिया भी है, इन्होंने अब तक कई लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय