Tuesday, June 25, 2024

सोने के दामों में आया उछाल, शादी के सीजन में बढ़े दाम से लोग परेशान

पिछले तीन महीने से सोने—चांदी की कीमत में उछाल आ रहा है। जनवरी के पहले दिन से ही सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सायों का सीजन चल रहा है और स्वर्ण नगरी मेरठ में दामों के उछाल का असर है। कारोबारियों के अनुसार अभी तो मांग ठीकठाक है। अगर यही ट्रेंड आगे भी जारी रहा तो व्यापार पर असर पड़ना तय है।
सोने की कीमत आज ये है
एक नवंबर को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के रेट 52,000 थे, जो 28 जनवरी को 58,000 रुपए पहुंच गए। नवंबर के आरंभ में चांदी के दाम 58,900 रुपए प्रति किलोग्राम था। इससे पहले शनिवार को 67,750 रुपए पर पहुंच गया था। इस तरह देखें तो सोने के दामों में छह हजार प्रति 10 ग्राम और चांदी के दामों में 8850 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी है। वसंत पंचमी से शादी ब्याह का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में ग्राहकों के रुझान और बाजार पर पड़ रहे प्रभावों को लेकर आभूषण सेक्टर के प्रमुख व्यापारियों ने अपने विचार कुछ इस तरह व्यक्त किए।
सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। पहले कोरोना काल में और उसके बाद सामान्य स्थिति आने के बाद लंबे समय से सोने और चांदी के दाम स्थिर चल रहे थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डालर और रूबल में अपने को मजबूत करने की होड़ चल रही है। इसीलिए विकसित देश बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं। तीन-चार माह में यह 2500 डालर तक जा सकते हैं। ये अभी 1900 डालर चल रहे हैं। सायों का सीजन चल रहा है। लोगों के रुझान में कमी नहीं है। लोग यह सोचकर भी खरीदारी कर रहे हैं कि सोना सबसे सुरक्षित निवेश है। आलोक प्रकाश, अलंकार ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड
पुराने सोने के बदले नए आभूषण खरीदने का ट्रेंड बढ़ा सोने के दामों में जितनी तेजी एक साल में होती थी उतनी एक माह में हो गई है। इससे सभी कारोबारी हतप्रभ हैं। इस समय लोग पुरानी ज्वैलरी जिसमें कुछ टूट फूट हो गई थी या डिजायन पुराना हो गया था, उसे बदल कर नई ज्वैलरी खरीद रहे हैं। पिछले एक पखवाड़े से यह ट्रेंड दोगुणा हो गया है। कैरेटोमीटर में सोने की जांच करा कर ग्राहक अपनी पसंद की नई ज्वैलरी खरीद रहे हैं। गिफ्ट देने के लिए लाइट वेट इयर रिंग, अंगूठी और गले के लिए लाकेट खरीद रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय