Friday, April 25, 2025

नोएडा व ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसा, 6 की मौत, दो गंभीर घायल

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में 24 घंटे के अंदर 6 लोगों की मौत हो गई तथा एक छात्र व छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए है।। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

[irp cats=”24”]

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि त्रिपुरारी झा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बेटा आदित्य राज गलगोटिया यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। पीड़ित के अनुसार उनका बेटा बाइक पर सवार होकर यूनिवर्सिटी जा रहा था, तभी फायर ऑफिस गोल चक्कर के पास अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मार दिया। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई, तथा उसके शरीर की कई जगह की हड्डियां टूट गई है।

 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में तुलसी पुत्र जागी उम्र 31 वर्ष की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना जेवर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना बीटा-दो क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में यशपाल गिरी उम्र 51 वर्ष की मौत हो गई है। वह जनपद बुलंदशहर के रहने वाला था। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में शिवाजी सिंह निवासी जनपद बुलंदशहर की मौत हो गई है।

 

थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि प्रदीप यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 17 जनवरी को उसके पिता गमजी यादव उसकी 6 वर्षीय बेटी के साथ पास में स्थित एक फार्म हाउस में चल रही दावत में खाना खाने गए थे। वहां से वह बाइक पर सवार होकर वापस आ रहे थे। आमका रोड के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में पीड़ित के पिता और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर पीड़ित के पिता की मौत हो गई। वहीं बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

थाना बीटा-दो के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कृष्णागिरी पुत्र यशपाल गिरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पिता यशपाल गिरी 10 जनवरी को मोटरसाइकिल पर सवार होकर बीटा-दो स्थित अपने घर आ रहे थे। तभी नवादा गोल चक्कर के पास एक अज्ञात कार चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया।

 

 

पीड़ित के अनुसार उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए सूर्या अस्पताल ग्रेटर नोएडा में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उपचार के दौरान रात को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय