Monday, May 19, 2025

मुजफ्फरनगर से लखनऊ जा रही रोड़वेज बस पेड़ से टकराई, कई यात्री घायल

मीरापुर। मुजफ्फरनगर से लखनऊ जा रही मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे परिवहन निगम के अधिकारियों ने भी मामले की जानकारी ली।

मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। जैसे ही बस दिल्ली पौडी राजमार्ग पर ग्राम शिवपुरी के निकट पहुंची, तो अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिस कारण बस बेकाबू होकर पेड से जा टकराई। बस के पेड़ से टकराते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई।

चीख पुकार की आवाज सुनकर खेतो में काम कर रहे लोगों ने खिड़कियां तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गये। हादसे की सूचना मिलने के बाद मुजफ्फरनगर से परिवहन निगम के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा जानकारी प्राप्त की। घटना के बाद बस में सवार सभी यात्री अन्य बसों द्वारा रवाना कर दिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय