Saturday, May 10, 2025

मेरठ में रोडवेज ने शुरू किया स्पेशल बस संचालन पखवाड़ा, 236 अतिरिक्त बसें संचालित

मेरठ। दिवाली और छठ पूजा के लिए बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने स्पेशल बस संचालन पखवाडा शुरू किया है। सभी स्थानों के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। मेरठ डिपो ही इस दौरान 236 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी।

रोडवेज दीपावली पर्व पर यात्रियाें के लिए पर्याप्त बसें चला रहा है। मुख्य मार्गों पर अलग से बसें चलाई जा रही हैं। रात और दिन लगातार बसों का संचालन किया जा रहा है। मेरठ डिपो ने भी बेडे के सभी 170 बसों को मार्गों पर उतार दिया गया है। सभी मार्गों पर अतिरिक्त बसें चल रही हैं।

दिल्ली-देहरादून 20, नजीबाबाद 15, नोएडा 30, शामली 20, दिल्ली 30, लखनऊ के लिए अलग से 6 बसें चलाईं। डिपो से रात दिन बसों का हर स्थान के लिए संचालन किया जा रहा है। मेरठ से  दिल्ली के लिए अतिरिक्त बसें भेजी जा रही हैं। मंगलवार से परिचालकों और चालकों के लिए दिवाली प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है।

डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक देवेेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 10 नवंबर तक रोडवेज की स्पेशल बसें संचालित की जाएगी। सभी मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई जा रही है। लोकल मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय