Sunday, April 27, 2025

रोहाना मिल को लगा झटका, बीजेपी नेता की शिकायत पर शमशान की ज़मीन से हुई बेदखली

मुजफ्फरनगर। तहसीलदार सदर संजय सिंह ने बहेडी के श्मशानघाट की पांच बीघा भूमि से रोहाना शुगर मिल को बेदखल करने का आदेश दिया है। भाजपा नेता विपुल बहेडी की शिकायत पर तीन वर्ष पूर्व तत्कालीन एसडीएम की जांच में पांच बीघा भूमि पर रोहाना शुगर मिल का कब्जा निकला था।

भाजपा नेता विपुल बहेडी एडवोकेेट को एक बार फिर बडी सफलता मिली है। बहेड़ी गांव के खसरा नम्बर 638 से सम्बंधित तहसीलदार सदर के कोर्ट में विचाराधीन वाद संख्या 0135 /2020 में तहसीलदार सदर संजय सिंह ने श्मशानघाट के खसरा नम्बर 638 की करीब पांच बीघा भूमि पर इंडियन पोटाश लि. रोहाना शुगर मिल का अवैध कब्जा स्वीकार करते हुए श्मशानघाट की पांच बीघा भूमि से रोहाना शुगर मिल को बेदखल करने का आदेश दिया है।

भाजपा नेता विपुल बहेड़ी की शिकायत पर तत्कालीन उपजिलाधिकारी सदर अनुज मलिक आईएएस की जांच में पांच बीघा भूमि पर रोहाना शुगर मिल का कब्जा निकला था। तहसीलदार सदर संजय सिंह के इस आदेश से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय