Monday, May 12, 2025

सहारनपुर : पुलिस ने एक मकान से अवैध पशु कटान कर रहे दो लोगों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के कोतवाली मंडी क्षेत्र में पुलिस ने पीरवाली गली में छापा मारकर एक मकान से अवैध पशु कटान कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मकान से पांच क्विंटल मांस और उपकरण बरामद हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार

कोतवाली मंडी के मोहल्ला पीर वाली गली नंबर-25 में चेकिंग के दौरान पुलिस को उस्मान साइकिल वाले की दुकान से खटपट की आवाज सुनाई दी। जब पुलिस को शक हुआ तो वह दुकान में पहुंची वहां देखा कि दुकान के पीछे मकान में  अवैध रूप से पशु कटान हो रहा है। पुलिस को देखकर वहां काम कर रहे लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार लोगो में मोहम्मद असलूब पुत्र अय्यूब निवासी इनाम कॉलोनी, उस्मान पुत्र इरशाद अहमद निवासी पीरवाली गली शामिल है।  मकान से पुलिस ने चाकू, कुल्हाड़ी, रस्सी और मांस बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर पशु क्रुरता अधिनियम के अलावा विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय