Saturday, April 26, 2025

2024 में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति- इन्हें मिली यहां की जिम्मेदारी

लखनऊ। 2024 में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से फ्रंटल संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करते हुए उनके नामों का एलान कर दिया गया है। समाजवादी छात्र सभा, समाजवादी लोहिया वाहिनी, समाजवादी युवजन सभा, मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड आदि फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर उन्हें नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए हैं।

समाजवादी पार्टी ने समाजवादी छात्र सभा, समाजवादी लोहिया वाहिनी, समाजवादी युवजन सभा, मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड आदि फ्रंटल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्षों के नामों का ऐलान करते हुए इन्हें नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर की गई इन नियुक्ति के मुताबिक समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर डॉ इमरान को नामित किया गया है।

वही समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अभिषेक यादव की नियुक्ति की गई है। मोहम्मद फहद को समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सिद्धार्थ सिंह को सौंपी गई है। समाजवादी युवजन सभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद पर अरविंद गिरी को नामित किया गया है। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर रामकरण निर्मल की तैनाती की गई है। अनीस राजा को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है। विनीत कुशवाहा समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष नामित किए गए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय