Tuesday, April 22, 2025

19 मार्च को कृषक संगम में हस्तिनापुर आएंगे आएंगे सरसंघ चालक डॉ. मोहनराव भागवत

मेरठ। हस्तिनापुर भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में जंबूद्वीप पर शुक्रवार से शुरू हुए गो आधारित जैविक कृषि ‘कृषक संगम’ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ. मोहनराव भागवत 19 मार्च को शामिल होंगे। इसे देखते हुए जंबूद्वीप शनिवार व रविवार को सैलानियों के लिए बंद रहेगा।

भागवत के कार्यक्रम को देखते हुए एडीजी और आईजी ने जंबूद्वीप स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए।

एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी नचिकेता झा, एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह, सीओ आशीष शर्मा, थाना प्रभारी बच्चू सिंह के साथ जंबूद्वीप स्थल पर होने वाले डॉ. मोहनराव भागवत के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जंबूद्वीप के अंदर पैदल मार्च कर सभी सुरक्षा व्यवस्था की जांच की और उसके बाद पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई दिशा निर्देश दिए।

आईजी नचिकेता झा ने जंबूद्वीप में हर गतिविधि की जानकारी ली अगले दो दिन जंबूद्वीप को सैलानियों के लिए बंद करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में तेजगढ़ी से हापुड अड्डा तक भारी वाहनों का यातायात बंद, जानिए ट्रैफिक की बदली व्यवस्था
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय