Friday, April 25, 2025

कश्मीर के मुगल रोड पर खाई में गिरी गाड़ी, वरिष्ठ अधिकारी, पत्‍नी और बेटे की मौत, बेटी घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी, उनकी पत्‍नी और बेटे की रविवार को मुगल रोड पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में वित्त, वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग के निदेशक रणबीर सिंह बाली, उनकी पत्‍नी और बेटे की मौत हो गई और बेटी घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना शाम 7.40 बजे हुई। उनकी कार घाटी से सुरनकोट जाते समय एक खाई में गिर गई।

[irp cats=”24”]

पुलिस ने कहा, “पिता, पत्‍नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय