Saturday, April 26, 2025

दिल्ली में एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या,इलाके में फैली सनसनी

नई दिल्ली। दिल्ली के राज पार्क इलाके में 32 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि उन्हें रात 12.23 बजे एक पीसीआर कॉल मिली। फोन करने वाले ने कहा कि राज पार्क राठी अस्पताल की गली के पास एक व्यक्ति को चाकू मारा गया है। उस पर इतनी बेरहमी से किया गया था कि उसकी आंत बाहर निकल आई थी।

पीड़ित की पहचान उसके आधार कार्ड की मदद से हाथरस निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई।

पुलिस ने उसकी पत्नी आशा को घटना की जानकारी दी।

[irp cats=”24”]

जितेंद्र को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मोबाइल क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया और केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

अधिकारी ने कहा, हत्या के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय