Sunday, September 8, 2024

नोएडा में दोनों पक्षों में हुए झगड़े में सात गिरफ्तार

नोएडा। थाना जारचा क्षेत्र के कलौदा गांव में कल दो पक्षों में हुई मारपीट और गोलीबारी की घटना में दोनों तरफ से दो दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि श्रीमती सितारा ने याकूब, अफसर, इसरार, हारुन, फुरकान, आजाद, अमन, भूरे, लुकमान, इमरान तथा कई अज्ञात लोगों को नामित करते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उनका आरोप है कि इन लोगों ने लाठी-डंडे से लैस होकर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि इसी मामले में इसरार ने थाना जारचा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अकील, कामिल, नजरों, जफरो, कलुआ, हसीन, निरोज, फिरोज, अफरोज, नफीस, तालीम, अजीम तथा अन्य लोगों ने एक राय होकर उसके तथा उसके परिवार के लोगों पर हमला किया तथा जान से मारने की नियत से गोली चलाई। उनके अनुसार गोली उनकी भाभी अंजुम को लगी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व में दोनों पक्षों में क्रिकेट खेलते समय झगड़ा हो गया था। इसी बात को लेकर दोनों तरफ से रंजिश चल रही थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज सुबह को एक पक्ष के तीन और एक पक्ष के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम याकूब, इसरार, हारून, आजाद, आकिल, तालीम फजलू है। उन्होंने बताया कि इनके पास से घटना में प्रयुक्त देसी तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय