Friday, April 25, 2025

नोएडा में सड़क हादसों में घायल 6 अस्पताल में भर्ती, 3 की हुई मौत

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस हादसे के आरोपी वाहन चालकों की तलाश कर रही है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शैलेंद्र कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने दोस्त विनय कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ से दिल्ली आ रहा था, जब वे लोग लाल कुआं के पास पहुंचे तभी एक ट्रक चालक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों सड़क पर गिर गए। पीड़ित के अनुसार उसके दोस्त के ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई है। उसको उपचार  लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

 

[irp cats=”24”]

थाना फेस-3 के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि विनायक बख्शी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह शिव शक्ति अपार्टमेंट के पास से गुजर रहा था, तभी एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी कार में टक्कर मार दिया। इस हदासे में वह घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अनिल कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह होशियापुर गांव में रहता है। पीड़ित के अनुसार वह बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने सेक्टर-62 के पास उसे टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में सुनील उर्फ गौरी शंकर उम्र 27 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतक मूल रूप से खुर्जा देहात जनपद बुलंदशहर के रहने वाला था। उन्होंने बताया कि एक अन्य सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पुष्पेंद्र कुमार को उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

 

मीडिया प्रभारी ने बताया कि जनपद हाथरस में हुए एक सड़क हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग सौदान सिंह पुत्र राम प्रसाद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर-50 स्थित नियो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय