Tuesday, April 30, 2024

डकैती की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को शाहपुर पुलिस ने दबोचा, एक को मुठभेड़ में लगी गोली

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस ने डकैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल एक बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से 6 कण्डक्टर व लगभग 100 किलो ग्राम हार्डवेयर फिटिंग का सामान, 01 तमंचा मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू नाजायज, 01 ईको कार न0 डी.एल 01 सी.डब्लू 6215 आदि सामान बरामद किया गया।

शाहपुर थाने के एस एस आई विष्णु गौतम ने बताया कि विगत 2/3 मार्च की रात्रि को उप्र पावर ट्रान्स मिशन कारपोरेशन लिमिटेड की 132 के.वी. खतौली- बुढाना एवं शामली-बुढाना लाइन के निमार्ण कार्य के लिए बुढाना शाहपुर रोड पर सोरम गांव के जंगल में बने अस्थाई स्टोर में कुछ अज्ञात बदमाशो द्वारा स्टोर कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती की घटना की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना शाहपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना के नेतृत्व में घटना के शीघ्र खुलासे हेतु टीम का गठन किया गया था। घटना का सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाशों के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि 2-3 मार्च की रात्रि को थानाक्षेत्र शाहपुर तथा विगत 14 फरवरी को थानाक्षेत्र बुढाना में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। उक्त बदमाश दिन में रैकी कर डकैती करने की योजना बनाते थे तथा रात्रि में डकैती कर लेते थे। दोनों बदमाश डकैती के सामान को बेचने के उद्देश्य से जा रहे थे, जिनको थाना शाहपुर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही में गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम, पता आलम पुत्र रहीश निवासी खिवाई थाना सरूरपुर व नईम पुत्र यामीन निवासी खिवाई थाना सरूरपुर, मेरठ बताया है।

बदमाशों के कब्जे से 6 कण्डक्टर व लगभग 100 किलो ग्राम हार्डवेयर फिटिंग का सामान, डकैती के अभियोग से सम्बन्धित, 1 तमंचा मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 1 चाकू नाजायज, 01 ईको कार न0 डी.एल 01 सी.डब्लू 6215 घटना में प्रयुक्त बरामद किए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय