Friday, May 9, 2025

शंभू बॉर्डर सील, पुलिस और किसानों में झड़प, SHO और SP घायल

नई दिल्ली। पंजाब के किसानों का मुख्य काफिला पंजाब एवं हरियाणा के शंभू बॉर्डर से राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होगा। यहां से किसान ट्रैक्टर ट्राली के साथ दिल्ली की तरफ जाएंगे। दिल्ली कूच से पहले ही हेवी मशीनरी लेकर जा रहे किसानों की पुलिस के साथ नाकाबंदी को लेकर झड़प हो गई। इसमें घायल हुए पुलिस अधीक्षक और थानेदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि बुधवार को पंजाब के किसानों का मुख्य काफिला पंजाब एवं हरियाणा के शंभू बॉर्डर से राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होगा। इसके अलावा खनोरी बॉर्डर से भी किसान हरियाणा में प्रवेश करने के बाद ट्रैक्टर ट्राली में दिल्ली की तरफ जाएंगे। लेकिन इससे पहले मंगलवार की देर रात पंजाब से शंभू बॉर्डर की तरफ हेवी मशीनरी लेकर जा रहे किसानों की पुलिस के साथ नाकेबंदी को लेकर झड़प हो गई। इस दौरान शंभू थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर अमन पाल सिंह विर्क और मोहाली के पुलिस अधीक्षक जगविंदर सिंह चीमा घायल हो गए दोनों को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस द्वारा हरियाणा में किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर घग्गर नदी के ऊपर बने पुल पर सीमेंट के गार्डर और कटीले तारों से बेरिकेडिंग की गई है जिसे तोड़ने के लिए किसान अपने साथ जेसीबी एवं हाइड्रोलिक क्रेन तथा बुलेट प्रूफ पोकलेन मशीन साथ में लेकर पहुंचे हैं।

किसान नेताओं की रणनीति के मुताबिक, सुबह 6 बजे ट्रैक्टर लाइन में खड़े कर दिए गए। शंभू बॉर्डर पर करीब 1200 और खनौरी बॉर्डर पर 800 ट्रैक्टर खड़े हैं। इनकी संख्या बढ़ सकती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय