Wednesday, April 23, 2025

इंसानियत शर्मसार: नोएडा में सौतेले पिता की घिनौनी करतूत, बेटी से किया बलात्कार

नोएडा। एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां 12 वर्ष की बेटी से उसके सौतेले पिता ने बलात्कार जैसे अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया है। बच्ची की शिकायत पर थाना कासना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना कासना क्षेत्र के कस्बा कासना में रहने वाले एक सौतेले पिता ने अपने 12 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार किया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना कासना में रहने वाली एक 12 वर्षीय बच्ची ने थाना कासना पुलिस को सूचना दी कि उसका सौतेला पिता बिटू उसका कई माह से शारीरिक शोषण कर रहा है। इस मामले में मां भी चुप बैठी हैं।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि बच्ची के पिता की पूर्व में मौत हो चुकी थी। उसकी मां ने बिटू से दूसरा विवाह किया था। बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाली खबर से कासना वासियों में आक्रोश व्याप्त हैं

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय