Saturday, April 26, 2025

कांग्रेस के झूठे वादे में नहीं फंसे: शर्मा

कटनी। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कांग्रेस पर झूठे वादे का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता चौबीसों घंटे झूठ बोलने वाले हैं, इनके वादों पर नहीं फंसना है।

शर्मा ने जिले के मुडवारा में आयोजित हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कन्हवारा में हितग्राहियों से घर-घर जाकर संपर्क किया एवं लाभार्थी सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र दिये। पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक टण्डन ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता रात में इकट्ठे होकर झूठ बोलने की योजना बनाते हैं और अगले दिन झूठ का पिटारा लेकर अलग-अलग दिशाओं में निकल पड़ते हैं। इनके झूठे वादों में नहीं फंसना है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी झूठ बोला था कि अगर 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ नहीं किया तो वे मुख्यमंत्री ही बदल देंगे। 15 माह की कांग्रेस सरकार ने किसान भाईयों का कर्ज तो माफ नहीं किया, उल्टा उन्हें डिफॉल्टर बना दिया था।

[irp cats=”24”]

शर्मा ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों का जीवन बदलने की दृष्टि से काम हो रहा है। युवा, महिला, बुजुर्ग, श्रमिक, किसान समेत हर वर्ग के उत्थान के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार की गरीब हितैषी योजनाओं से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए संकल्पित हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी महिलाओं के जीवन को सुरक्षित एवं सम्मानित बनाने की चिंता नहीं की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर-घर में शौचालय बनवाकर बहनों को सम्मानित जीवन दिया, वहीं मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की सौगात देकर हर बेटी को लखपति बना दिया। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री चौहान की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए कृत-संकल्पित है।

इस अवसर पर पार्टी के जिला प्रभारी संजय साहू, विधायक प्रणय पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पूर्व महापौर लोकसभा क्लस्टर प्रभारी शशांक श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, उपाध्यक्ष चेतन हिन्दुजा, मण्डल अध्यक्ष संदीप दुबे सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय