Tuesday, May 21, 2024

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, 91 फीसदी अधिवक्ता ने मतदान में की भागेदारी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन (दीवानी बार) के चुनाव में आज 91 फीसद मतदान हुआ। 1589 में से 1458 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद अब शनिवार को मतगणना होगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी अक्षय मित्र वत्स ने बताया कि मतदान को सरल बनाने के लिए चार बूथ बनाए गए थे। प्रत्येक बूथ में आठ-आठ मेज लगाई गई थी, जिससे मतदान की गति धीमी ना पड़े। पहले बूथ में 400 में से 377 ने वोट डाले। दूसरे बूथ पर भी 400 में से 381 वोट पड़े।
तीसरे बूथ पर 400 में से 357 और बूथ चार में 400 में से मात्र 343 वोट पड़े। सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे के बाद  मतदान में तेजी आई। तीन बजे तक 85 फीसद मतदान हो चुका था।
चार बजे मतदान समाप्त होने के समय तक 91 फीसद मतदान हुआ।  तीनों ही गुट अब अपनी-अपनी जीत के आंकड़े बिठाते दिख रहे हैं।  शनिवार को मतगणना के बाद देर शाम तक रिजल्ट जारी होगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय