Tuesday, April 22, 2025

थानाध्यक्ष और सिपाही करते है बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न, नाराज सांसद ने एसपी को लिखी चिट्ठी

जौनपुर – उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गौराबादशाहपुर के थानाध्यक्ष रमेश कुमार की खराब कार्यशैली तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार और थाने पर तैनात सिपाही अशोक यादव के अवैध रूप से धनउगाही के शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए मछलीशहर के भाजपा सांसद बीपी सरोज ने एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा को पत्र लिखकर उनके तत्काल स्थानंतरण की मांग की है।


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक को दिए गये पत्र में सांसद श्री सरोज ने आरोप लगाया है कि थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की जाती है तथा थाने पर तैनात सिपाही अशोक यादव द्वारा धनउगाही किया जाता है। सांसद ने जल्द से जल्द थानाध्यक्ष व उक्त सिपाही का स्थानांतरण करने की मांग की है।


इस संदर्भ में पूछे जाने पर सांसद मछलीशहर बीपी सरोज ने बताया कि कार्यकर्ताओ द्वारा कई बार बताया गया कि थानाध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं को थाने पर देखते ही अभद्रता करते है इसलिए एक सप्ताह पूर्व कार्यकर्ताओ ने थाने के गेट पर प्रदर्शन भी किया था। कार्यकर्ताओ का उत्पीड़न बिल्कुल भी नही बर्दाश्त की जाएगी। एसपी से शिकायत की गई है। एसपी द्वारा आश्वाशन मिला है कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  वक्फ संशोधन कानून को लेकर PM Modi ने हिसार में बोला कांग्रेस पर हमला
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय