Sunday, April 27, 2025

मेरठ में बहन के प्रेमी को भाई ने मारी गोली, घायल

मेरठ। खरखौदा में भाई ने बहन के प्रेमी को गोली मार दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में गांव फखरपुर कबट्टा में एक युवती द्वारा गांव के ही युवक से कोर्ट मैरिज करने पर उसके भाई ने प्रेमी को गोली मार दी। गोली प्रेमी के हाथ में लगी है। युवक को गंभीर हालत में केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं युवक के पिता ने थाने में तहरीर दी है।

[irp cats=”24”]

जानकारी के अनुसार कबट्टा निवासी टीकाराम के अनुसार उसके पुत्र गौरव का गांव की ही एक युवती  से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी उन्होंने युवती के परिजनों को दी थी।

छह माह पहले दोनों ने गाजियाबाद में कोर्ट मैरिज कर ली, जिस कारण युवती के परिजन नाराज थे। नाराज परिजनों ने प्रेमी युगल की हत्या की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से की गई थी।

गौरव कोर्ट मैरिज के बाद से ही गाजियाबाद में रह रह कर ऑटो चलाकर जीवन यापन करने लगा। शुक्रवार रात को गौरव बीमार मां को देखने अपने गांव कबट्टा आया था। कुछ समय रुकने के बाद करीब दस बजे गाजियाबाद के लिए घर से निकला।

कुछ दूर पहुंचते ही युवती के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर गौरव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक मकान में शरण लेकर गौरव ने अपनी जान बचाई लेकिन एक गोली उसके दाहिने हाथ में लग गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय