Tuesday, March 25, 2025

मणिकर्ण में स्थिति शांतिपूर्ण, पर्यटकों पर पूरी नजर: सुक्खू

शिमला/ चंडीगढ। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मणिकर्ण में रात को हुए हुड़दंग के बाद अब स्थिति पूरीतरह शांतिपूर्ण व नियंत्रण में है। साथ ही कानून व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।

यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला में मणिकर्ण झड़प पर कही। उन्होंने कहा ये मामला धार्मिक व राजनीतिक नहीं है। बल्कि कुछ युवा साथी आपस में भिड़े। जिसके बाद सोशल मीडिया में कुछ वीडियो वायरल हुए। स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन पुलिस ने समय रहते स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है।

दरअसल, कुल्लू के मणिकर्ण में रविवार देर रात को पंजाब के पर्यटकों हुड़दंग मचाया। पंजाब के लोगों ने हाथ मे डंडे लेकर रास्ते में जो भी दिखा उसके साथ मारपीट करनी शुरू की। इस दौरान पांच लोगों को चोटें भी आई है। इतना ही नहीं इन पर्यटकों ने 12 गाड़ियों को पत्थर मारकर सीसे तोड़े क्षतिग्रस्त किया। एक गाड़ी के सभी शीशे तोड़कर भारी नुकसान पहुंचाया। कई घरों पर पत्थर फेंके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब एवं हिमाचल का आपसी भाईचारा है। इसलिए सरकार पंजाब के श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि हुड़दंगियों पर भी सरकार नजर बनाए हुए हैं।

वहीं पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को कहा,“मणिकर्ण साहिब में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है और मैं लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह करता हूं, मैंने डीजीपी हिमाचल प्रदेश पुलिस से बात की है। हिमाचल प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक साथ काम कर रहे हैं, नागरिकों से अनुरोध है कि घबराएं नहीं या नकली समाचार या अभद्र भाषा न फैलाएं।”

उन्होंने कहा कि देश के सभी हिस्सो से यात्रियों का बिना किसी डर के यात्रा करने के लिए स्वागत है।हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंदू ने डीजीपी पंजाब गौरव यादव से बात की है। उन्होने कहा कि फेक न्यूज और अफवाह फैलाने वालों के झांसे में न आएं। हिमाचल प्रदेश में सभी पर्यटकों और तीर्थयात्रियों का स्वागत है।

मणिकर्ण के स्थानीय नागरिकों के अनुसार मोटरसाइकिलों पर सवार पंजाब के कुछ तीर्थयात्रियों ने रविवार की रात गुंडा गर्दी का नंगा नाच करते हुए गुरूद्वारा साहिब परिसर और बाहर पत्थबाजी की और तलवारें लहराई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पर्यटक हंगामा करते और घरों पर पत्थर फेंकते दिख रहे हैं।

उन्होंने कथित तौर पर कुछ स्थानीय लोगों के साथ भी मारपीट की, जिससे दहशत फैल गई। दर्जनों पंजाब टूरिस्टों ने मणिकर्ण के गुरूद्वारा परिसर से लेकर राम मंदिर होते हुए बस स्टैंड तक हुड़दंग मचाया पत्थरबाजी से कई लोगों के घरों के शीशी टूटे हैं। यही नहीं रास्ते में जो भी व्यक्ति दिखा उसकी पिटाई कर दी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय