Monday, May 19, 2025

भाजपा विधायक ने अखिलेश यादव को दिया न्योता, अटेंड करें आरएसएस की क्लास

बलिया। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा रामचरित मानस को लेकर दिए विवादित बयान पर भाजपा का हमला लगातार जारी है। अब बांसडीह से विधायक केतकी सिंह ने न सिर्फ स्वामी प्रसाद मौर्य बल्कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा है। रविवार को उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की पाठशाला सहित पार्टी के प्रधानाचार्य यानी अखिलेश यादव को आरएसएस की क्लास अटेंड करनी चाहिए।

रविवार शाम एक ज्वेलरी शॉप के वर्षगांठ समारोह में पत्रकारों से बातचीत में केतकी सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव की पाठशाला में ही गड़बड़ी है। बोलीं कि हमें तो बताया जाता है कि प्रभु श्रीराम सिर्फ हिंदुओं ही नहीं, बल्कि सबके हैं।

विधायक ने सपा को न्योता देते हुए कहा कि आरएसएस की पाठशाला में अखिलेश यादव अपनी पलटन के साथ दो-चार क्लास करें। हमारे संघ प्रमुख सिखाएंगे कि देश, धर्म और सामाज के प्रति जिम्मेदारी क्या होती है। कहा कि हमारे ग्रन्थ और पुराण सबको साथ लेकर चलने को बताते हैं लेकिन कुछ…बेवजह भौंकते रहते हैं। उन्हें तरजीह नहीं देनी चाहिए। हिन्दू धर्म यह बताता है कि कैसे सबको साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने सबरी के बेर खाए। निषाद राज से नाव पर चढ़ाने का आग्रह करते हैं।

उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जिस भी नाव पर जाएंगे उसे डुबो देंगे। अच्छा हुआ कि चुनाव से पहले भाजपा से चले गए। केतकी सिंह ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान की एक भी बार निंदा तक नहीं की। इससे यह दिखता है कि यह समाजवादी पार्टी का अपना विचार है।

श्रीमती सिंह ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान देश तोड़ने वाले हैं। उन पर हो देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए। ऐसे सभी लोगों पर जो राष्ट्र और धर्म विरोधी बयान देते हैं, उन पर मुकदमा होना चाहिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय