Saturday, May 18, 2024

गाजियाबाद में युवक को होटल मा​लिक ने साथियों के साथ मिलकर पीटा, केस दर्ज

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन स्थित चौधरी होटल पर खाना खाने गए युवक को होटल मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीटा है। मारपीट में युवक को गंभीर चोंटे आई हैं। युवक के साथ मारपीट करके उसको होटल से बाहर फेंक दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पसौंडा निवासी निर्मलकांत का आरोप है कि वह बीरी ररात गरिमांजली स्कूल के पास स्थित चौधरी होटल में खाना खा रहा था। निर्मल कांत ने बताया कि उसके गले में भगवा पटका पड़ा हुआ था। इस पर होटल मालिक अतुल और देवेंद्र ने उसको गंदे कमेंटस किए। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया।

 

 

पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने सिकंदरपुर चौकी पर तहरीर दी थी। लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित ने आलाधिकारियों से गुहार लगाई। अधिकारियों के आदेश के बाद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय