Sunday, April 27, 2025

स्मृति बीजेपी की मालकिन, राहुल कांग्रेस के साधारण कार्यकर्ता: अजय राय

अमेठी – केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुये कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को कहा कि श्रीमती ईरानी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मालकिन हैं जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं।

श्री राय ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि श्रीमती ईरानी ने तेरह रुपए किलो चीनी देने का वायदा किया था जो अब तक पूरा नहीं कर पाई। अमेठी को अपना घर बताने की बात पर उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने घर में झूठ नही बोलता है। गांधी परिवार का कोई भी आज तक झूठा वायदा नही किया।

उन्होने कहा कि गांधी परिवार का अमेठी से कई पीढ़ियो का नाता है। कभी भी राहुल गांधी ने या गांधी परिवार ने झूठा वायदा नही किया। हमने कभी नहीं कहा कि हम 13 रुपए किलो चीनी देंगे। उन्होंने स्मृति ईरानी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यदि यहां की दीदी है वे अगर अमेठी को परिवार को सदस्य मानती हो तो क्या अपने परिवार से झूठ बोलेंगी। परिवार में झूठ और जुमले बाजी नही चलती है। यह घर का नाता नहीं होता घर में कभी झूठ नहीं बोला जाता घर में सही बात बोली जाती है। यदि हम नही कर पाएंगे तो आपसे हाथ जोड़कर माफी मांग लेंगे।

[irp cats=”24”]

कांग्रेसी नेता ने कहा “ मैं भी विधानसभा का पांच बार विधायक रहा हूं। जो नहीं कर पाया उसके लिए जनता से हाथ जोड़कर बिना कहे माफी मांग लिया। क्या कभी स्मृति ईरानी ने 13 रूपये किलो चीनी वाली बात पर माफी मांगा है।

उन्होंने कहा “ वह (स्मृति) भारतीय जनता पार्टी की मालकिन है। हम लोग कार्यकर्ता है। राहुल गांधी जी भी एक साधारण कार्यकर्ता है। 4000 किलोमीटर की पदयात्रा करने वाला व्यक्ति कार्यकर्ता ही होगा। जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करके नाप दिया। वह मालिक नहीं हो सकता है। ”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय