Tuesday, April 15, 2025

उत्तर प्रदेश में समाज कल्याण अधिकारियों के तबादले,जानें किसे मिला कौन सा जिला

लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद से अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम में तबादला नीति के तहत समाज कल्याण विभाग के 24 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।

 

शासन से जारी तबादला लिस्ट के मुताबिक आकांक्षा दीक्षित जिला समाज कल्याण अधिकारी को राजधानी स्थित मुख्यालय से जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) प्रतापगढ़ के पद पर भेजा गया है। वहीं शिल्पी सिंह को मुख्यालय से कानपुर नगर, राजीव कुमार को प्रतापढ़ से चंदौली, सुधांशु शेखर को लखीमपुर खीरी से बरेली, सत्य प्रकाश सिंह को बाराबंकी से कन्नौज, राजेश कुमार शर्मा को अमेठी से शाहजहांपुर, महिपाल सिंह को बलरामपुर से सिद्धार्थनगर, राहुल गुप्ता को सिद्धार्थनगर से बलरामपुर और गिरीश चन्द्र दुबे को मिर्जापुर से वाराणसी का जिला समाज कल्याण अधिकारी बनाया गया है।

 

ऐश्वर्य राज लक्ष्मी को जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) संत रविदास नगर-भदोही से जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) वाराणसी, शैलेंद्र बहादुर सिंह को गौतमबुद्धनगर से निदेशालय समाज कल्याण उत्तर प्रदेश, राम जनम को बदायूं से लखीमपुर खीरी, मनोज कुमार शुक्ला को जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) लखनऊ से अमेठी का जिला समाज कल्याण अधिकारी बनाया गया है। वहीं राम विलास यादव को जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) गाजीपुर से जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) मीरजापुर और मीनाक्षी वर्मा को बरेली से बदायूं की जिम्मेदारी दी गई है।

 

इन अधिकारियों का भी ट्रांसफर

वैभव त्रिपाठी को रायबरेली से जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) सोनभद्र, नागेंद्र कुमार मौर्य को चंदौली से प्रतापगढ़, सुषमा वर्मा को जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) सुलतानपुर से जिला समाज कल्याण अधिकारी बाराबंकी, मीना श्रीवास्तव जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) सोनभद्र से जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) गाजीपुर, सृष्टि अवस्थी को कन्नौज से रायबरेली, त्रिनेत कुमार सिंह को कानपुर नगर से भदोही, घासीराम को वाराणसी से आगरा, विपिन कुमार यादव को जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) कानपुर नगर से जिला समाज कल्याण अधिकारी महराजगंज और सतीश कुमार को आगरा से गौतमबुद्धनगर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें :  राकेश टिकैत का ग्राम संवाद अभियान शुरू, बोले– खेती को बदनाम करने वालों को गांव-गांव जाकर देंगे जवाब
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय