Friday, April 25, 2025

अखिलेश यादव के तीन यार,आजम,अतीक व मुख्तार,तीनों की यारी में सपा हुई सफा : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा बहादुर अखिलेश यादव के तीन यार। आजम,अतीक व मुख्तार। इन तीनों की यारी में सपा सफा हुई है। बसपा व कांग्रेस को कोई पूछने वाला नहीं है। सपा स्वयं अन्तर्कलह की शिकार है। वहीं कांग्रेस भी अलग नहीं है।

केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सपा गुण्डों माफियाओं की फैक्ट्री है। जिस गाड़ी में सपा का झण्डा उस गाड़ी में बैठा गुण्डा। खाली प्लाट, मकान व दुकान पर यह कब्जा करते थे। सपा व कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। गरीब की भलाई की जगह यह शोषण करने वाले लोग हैं। युवाओं, किसानों, महिलाओं की विरोधी सपा पीडीए की बात करती है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में भाजपा की आंधी चल रही है। भाजपा अकेले दम पर 370 प्लस और गठबंधन के साथ मिलकर 400 से अधिक सीटें जीतेगी। सपा अध्यक्ष का मनोबल टूट चुका है। सबको भाजपा में अपना भविष्य दिख रहा है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग भाजपा में आ रहे हैं।

[irp cats=”24”]

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 500 वर्षों बाद भगवान श्रीराम लला अपने स्थान पर विराजमान हुए हैं। सपा ने रामलला का निमंत्रण ठुकराया, अब रामभक्त व राष्ट्रभक्त उनको ठुकरायेंगे। सपा बहादुर अखिलेश ने अपने विधायकों को रामलला का दर्शन करने जाने से रोका। कुछ विधायकों ने अपनी अन्तरात्मा की आवाज पर राज्यसभा में भाजपा को वोट भी किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा बसपा की यूपी में राजनीति समाप्त है। इनका भ्रष्टाचारियों से नाता है। विधानसभा चुनाव में इन्हें गहरा घाव लग चुका है। तुष्टीकरण का युग खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों से जब से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने हैं तब से उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। गरीब खुश है।

 

प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे व अंकुश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय