Saturday, May 18, 2024

सपा ने सहारनपुर लोकसभा सीट की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री संजय गर्ग को सौंपी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
सहारनपुुुर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने लोकसभा प्रभारियों की घोषणा की है। इसमें सहारनपुर लोकसभा सीट की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री संजय गर्ग को सौंपी गई है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने  17 लोकसभा सीटों के प्रभारियों की घोषणा की है।
इनमें नगर विधायक रहे पूर्व मंत्री संजय गर्ग को सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी बनाया गया है। संजय गर्ग समाजवादी व्यापार सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसके अलावा कैराना लोकसभा सीट की प्रभारी विधायक नाहिद हसन की बहन इकरा हसन और पूर्व मंत्री प्रोफेसर सुधीर पंवार बनाए गए हैं।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ने नव नियुक्त लोकसभा प्रभारियों को पांच जून तक बूथ कमेटियां गठित करने के निर्देश दिए हैं। उधर, इन नियुक्तियों से माना जा रहा है कि इनमें से कई लोकसभा के सम्मभावित उम्मीदवार भी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय