Tuesday, May 13, 2025

रामलला के दर्शन कर फूट-फूटकर रोए सपा विधायक, बोले-पहले आने से रोका गया

अयोध्या। गोसाईगंज से समाजवादी पार्टी के बाहुबली विधायक अभय सिंह ने शनिवार को रामलला के दर्शन किए। रामलला के दर्शन के दौरान विधायक अभय सिंह भावुक हो गए और फफक कर रो पड़े। समाजवादी पार्टी नेतृत्व की ओर से रामलला के दर्शन से रोके जाने पर समाजवादी पार्टी के कुछ विधायकों में रोष था।

 

बीते दिनों अभय ने इस पर खुलकर विरोध दर्ज कराया था। राज्यसभा चुनाव के दौरान अभय पर भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में क्रॉस वोटिंग करने का भी आरोप है।

 

विधायक अभय सिंह ने कहा था कि जब यूपी के सभी विधायक रामलला के दर्शन करने आ रहे थे तो सपा के विधायकों को आने से रोका गया था। हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इससे इंकार किया और कहा कि किसी को भी अयोध्या जाने से नहीं रोका गया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय