Friday, April 25, 2025

नोएडा में तेज रफ्तार कार ने 3 को मारी टक्कर, घर की बाउंड्री वॉल भी तोड़ी

नोएडा। नोएडा में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने एक रिक्शा चालक और दो महिलाओं को जबरदस्त टक्कर मार दी। उसके बाद तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक घर से जा टकराई जिससे घर की बाउंड्री वॉल टूट गई और अंदर खड़ी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

 

गाड़ी में सवार दो लड़के भी घायल हो गए हैं जिन्हें अन्य घायलों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना नोएडा के सेक्टर-58 थाना इलाके के सेक्टर 55 में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[irp cats=”24”]

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में एक सिलेरियो गाड़ी में दो लड़के — गौरव शर्मा व आदित्य सवार थे। आदित्य गाड़ी चला रहा था।

 

उसने लापरवाही से एक रिक्शा वाले व दो महिलाओं को टक्कर मार दी। इसके बाद उनकी गाड़ी सेक्टर 55 ए में एक मकान से टकरा गई जिसकी दीवार व रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई।

 

पुलिस के मुताबिक रिक्शा चालक व महिलाओं को चोटें आई हैं। कार सवार युवक भी घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है।

 

इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है कि आखिर किस तरीके से यह पूरा हादसा हुआ और सुबह ये दोनों युवक कहां के लिए निकले थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय