Wednesday, May 8, 2024

तुर्किये-सीरिया में फिर आया तेज भूकंप, 6.4 की थी तीव्रता, मिस्र और लेबनान में भी महसूस हुए झटके

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

अंकारा। तुर्किये-सीरिया में 6 फरवरी को आये विनाशकारी भूकंप के बाद एक बार फिर सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र तुर्किये-सीरिया बॉर्डर क्षेत्र से दो किमी. (1.2 मील) की गहराई में आया है। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र ने कहा कि सोमवार को तीव्रता 6.4 का भूकंप आने के बाद तुर्किये और सीरिया में भारी तबाही के साथ ही हजारों लोगों की मौत हो गई है।

तुर्किये में एक बार फिर भूकंप आने से लोग दहशत में हैं। 6.4 तीव्रता का भूकंप आने के बाद अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। तुर्किये के अंताक्य शहर में इसका केंद्र रहा और इससे कई इमारतों को नुकसान की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के झटके मिस्र और लेबनान में भी महसूस किये गए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

तुर्किये-सीरिया में 6 फरवरी को भी भूकंप आया था, इस भूकंप ने दोनों देशों में भीषण तबाही मचाई थी। भूकंप से अब तक कुल 45 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और आंकड़ा हर रोज बढ़ रहा है। भूकंप की तीव्रता 7.8 होने के चलते हजारों इमारतें धराशाई हो गई और लाखों लोग उसमें फंस गए थे। बचाव अभियान तेजी से चलाने के बावजूद बड़े स्तर पर लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय