Wednesday, May 14, 2025

बुलंदशहर में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान,प्राचार्य समेत दो गिरफ्तार

बुलंदशहर।  उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के आहार क्षेत्र में विद्यालय प्रबंधन के कथित उत्पीड़न से तंग आकर एक छात्र ने फांसी लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। इस मामले में प्राचार्य समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अनूपशहर पूर्णिमा सिंह ने सोमवार को बताया कि स्वामी महानंद ब्रह्मचारी संस्कृत विद्यालय में कक्षा नौ के छात्र गगन शर्मा (15) का शव रविवार को गुुरुकुल से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर लटका मिला। मृतक छात्र मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ग्राम समसपुर असिफाबाद का निवासी था।

मृतक छात्र के पिता ईश्वर दत्त शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गुरुकुल के प्रधानाचार्य तुलसीराम और आचार्य कमल शर्मा उनके पुत्र को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उत्पीड़न से त्रस्त होकर ही गगन ने फांसी लगाई है ।

आहार थाने मे मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने प्राचार्य एवं आचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय