Saturday, April 12, 2025

बिलकिस बानो पर फैसले से भाजपा की महिला विरोधी सोच से उठा पर्दा,“चुनावी फायदे के लिए ‘न्याय की हत्या’ : राहुल-प्रियंका

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि बिलकिस बानो मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले से साफ हो गया है कि भाजपा की सोच महिला विरोधी है और चुनावी फायदे के लिए उसकी यह सोच लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरनाक है।

गांधी ने कहा “चुनावी फायदे के लिए ‘न्याय की हत्या’ की प्रवृत्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरनाक है। आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने एक बार फिर देश को बता दिया कि ‘अपराधियों का संरक्षक’ कौन है। बिलकिस बानो का अथक संघर्ष, अहंकारी भाजपा सरकार के विरुद्ध न्याय की जीत का प्रतीक है।”

श्रीमती वाड्रा ने बिलकिस बानो को मिले न्याय पर उसे बधाई दी और कहा “अंततः न्याय की जीत हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों के दौरान गैंगरेप की शिकार बिलकस बानो के आरोपियों की रिहाई रद्द कर दी है। इस आदेश से भारतीय जनता पार्टी की महिला विरोधी नीतियों पर पड़ा हुआ पर्दा हट गया है। इस आदेश के बाद जनता का न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। बहादुरी के साथ अपनी लड़ाई को जारी रखने के लिए बिल्किस बानो को बधाई।”

कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर कहा “बिलकिस बानो के बलात्कारी फिर से जेल जाएंगे भाजपा सरकार ने इन बलात्कारियों की रिहाई करवाई थी। बिलकिस बानो केस में आया सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला ऐतिहासिक है। यह फैसला गुजरात की भाजपा सरकार द्वारा बिलकिस बानो के बलात्कारियों की रिहाई करने के महिला विरोधी कृत्य को उजागर करता है। यह बताता है कि महिलाओं को लेकर भाजपा की सोच कितनी घृणित है।”

यह भी पढ़ें :  बीजापुर : 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, समाज की मुख्यधारा में हुए शामिल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय