Sunday, May 18, 2025

मुजफ्फरनगर में पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह का आकस्मिक निधन,छाया शोक,दोपहर बाद होगा अंतिम संस्कार

मुजफ्फरनगर। जनपद के साल 2013 में केवल कांड की घटना के बाद बाढ़ की सांप्रदायिक हिंसा के दौरान काफी चर्चाओं में रहे भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं जानसठ ब्लॉक के पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह कुतुबपुर का आज सवेरे अपने आवास पर आकस्मिक निधन हो गया है।

 

आपको बता दें कि जानसठ क्षेत्र के गांव कुतुबपुर के मूल निवासी वीरेंद्र सिंह का आज निधन हो गया गया है। जनपद में साल 2013 में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के दौरान पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह संजीव बालियान और उमेश मलिक, संगीत सोम और सुरेश राणा जैसे नेताओं के साथ कवाल कांड के दौरान मारे गए गौरव और सचिन के परिवारों को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज बुलंद करने के लिए सबसे आगे रहे। उनको जेल तक भी जाना पड़ा। इसके बाद भी उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान झूठे मुकदमों में फसाये गए लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी।

 

आज सुबह करीब 4:30 बजे अपने आवास पर प्रमुख वीरेंद्र सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार लगते ही पूरे गांव में शोक का वातावरण बन गया। सवेरे से ही उनके गांव स्थित आवास पर लोगों के पहुंचने का दौर शुरू हो गया था। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, राज्य मंत्री स्वतंत्रता पर आधार कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक सहित जिले के कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्ति है। गांव कुतुबपुर में दोपहर बाद पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार कराए जाने की तैयारी चल रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय