Wednesday, April 16, 2025

नोएडा में बहन के चाल चलन पर था शक तो भाइयों ने गला दबाकर कर दी हत्या

नोएडा। झूठी शान की खातिर भाइयों ने गला दबाकर बहन की हत्या कर दी है। वारदात के बाद शव को कार में डालकर बिसरख के पास हिंडन नदी में फेंक दिया। ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने महिला की शिनाख्त कर हत्यारोपी भाइयों शाहरुख और सरताज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बहन नजमा के चाल-चलन पर शक जताते थे। नजमा पति से विवाद के बाद से अलग रहती थी।

हिंडन नदी में मिला था शव :—
13 मार्च को बिसरख के पास ईकोटेक-3 थाना पुलिस को हिंडन नदी में महिला का शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया। इसी बीच सूरजपुर कोतवाली में सरताज निवासी ग्राम ककराला ने अपनी बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सरताज और अन्य परिजन से शिनाख्त कराई तो सूरजपुर निवासी नजमा के रूप में पहचान हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसके बाद मामले की परतें खुलती गईं। नजमा के परिजन से सख्ती से पूछताछ करने पर हत्याकांड का खुलासा हुआ। हत्यारोपियों ने बताया कि उनको अपनी बहन के चाल-चलन पर शक था। जिसके चलते उन्होंने अपनी इज्जत के लिए उसकी हत्या कर दी।

नजमा की शादी 2012 में साजिद से हुई थी। शादी के बाद दोनों के चार बच्चे हुए। इस बीच महिला का पति साजिद से विवाद हो गया। पति दो बच्चों को लेकर गाजियाबाद के मसूरी में रहने लगा। महिला ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। वह सूरजपुर के राशिद नगर में रहती थी। पुलिस की पूछताछ में बताया कि 8 मार्च की रात महिला के भाई शाहरुख और सरताज ने मिलकर बहन नजमा की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने शव को हिंडन नदी में फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें :  ग्रेटर नोएडा में गीले कूड़े से बनेगी बायो सीएनजी गैस, प्राधिकरण को होगी लाखों की आमदनी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय