Friday, April 25, 2025

कौशांबी में एसयूवी ने सिपाही को रौंदा,मौत,चालक फरार

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सराय अकिल क्षेत्र में सोमवार भोर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एसयूवी की चपेट में आकर एक सिपाही की मौत हो गयी।

 

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तिल्हापुर पुलिस चौकी में तैनात सिपाही अवनीश दुबे सराय अकिल कस्बा के पटेल चौराहा पर आज भोर में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बोलेरो कार पर सवार एक व्यक्ति सिपाही को रौंदते हुये भाग निकला।

[irp cats=”24”]

 

घायल सिपाही को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक सिपाही बलिया जिले का निवासी था। पुलिस बोलेरो और चालक की तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय