Saturday, May 10, 2025

तमिलसाई सुंदरराजन ने तेलंगाना गवर्नर और पुडुचेरी के एलजी पद से दिया इस्तीफा

चेन्नई। पुडुचेरी की उपराज्यपाल और तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है।

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की उपराज्यपाल और तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति से पहले डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन भाजपा की तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष थीं।

2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने थूथुकुडी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की बहन, डीएमके नेता कनिमोझी करुणानिधि से हार गईं थी। जानकारी के मुताबिक वह बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय