Tuesday, May 13, 2025

खनक बुद्धिराजा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एक कोरी प्रेम कथा’ का टीजर हुआ रिलीज

मुंबई। अपनी पहली फिल्म ‘एक कोरी प्रेम कथा’ की रिलीज से पहले ही अभिनेत्री खनक बुद्धिराजा सुर्खियों में हैं। अब खनक ने अपनी फिल्म का पहला टीजर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। इस टीजर ने रिलीज़ होते ही धूम मचा दी है और जिसे लोगों द्वारा काफ़ी पसंद किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है ‘एक कोरी प्रेम कथा’ के टीजर जारी करने‌ के साथ ही खनक बुद्धिराजा ने इस बात का भी ऐलान कर दिया है कि उनकी डेब्यू फ़िल्म का प्रीमियर लंदन में किया जाएगा। उनके इस ऐलान ने फिल्म के प्रति लोगों की जिज्ञासा को और भी बढ़ा दिया है।

‘एक कोरी प्रेम कथा’ में खनक बुद्धिराजा के‌ अलावा राज बब्बर, पूनम ढिल्लन, अक्षय ओबेरॉय जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे। उल्लेखनीय है कि यह फ़िल्म साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में से एक है। फिल्म ‘एक कोरी प्रेम कथा’ का मक़सद समाज में व्याप्त शादी से जुड़ी एक बेहद पुरानी कुप्रथा की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय