Monday, April 28, 2025

सरायकेला में दोहरे हत्याकांड में दस आरोपित गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

सरायकेला। जिला पुलिस ने कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत दरभंगा ओपी के ग्राम बिजार में बीते 13 सितंबर को हुए पति-पत्नी के दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्याकांड में शामिल सभी दस आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गौरतलब है कि बीते 13 सितंबर को जिले के कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत दलभंगा ओपी क्षेत्र के ग्राम बिजार में सोमा सिंह मुंडा और उसकी पत्नी सिजाड़ी देवी की हत्या धारदार हथियार और गोली मारकर कर दी गई थी। घटना के एक दिन बीतने के बाद 14 सितंबर को पुलिस को घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। हत्याकांड के बाद मृतक के परिजन सुखलाल मुंडा द्वारा हत्या मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ करते हुए दोहरे हत्याकांड में शामिल कुल 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आरोपितों में मोहर सिंह मुंडा, चैतन्य मुंडा, दुर्गा मुंडा, बुधराम मुंडा, कीनू राम मुंडा, चम्बु राम मुंडा, अमित मुंडू, राम मुंडू, सनिका मुंडा, बिरसा मुंडा शामिल है। सभी आरोपित मृतकों के गांव के आसपास एवं रिश्तेदार ही लगते हैं। पुलिस ने हत्यारोपितों के पास से एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा गोली, स्कूटी एवं मोबाइल फोन बरामद किया है।

[irp cats=”24”]

सरायकेला थाना के सर्किल इंस्पेक्टर शंभू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि आरोपितों ने डायन बिसाही के चलते दंपति की हत्या की थी। इस हत्याकांड में साजिशकर्ता एवं आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। अन्य आरोपितों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय