देवबंद (सहारनपुर)। नगर पालिका परिषद देवबंद का वार्षिक बजट वर्ष 2025-26 पालिका बोर्ड बैठक में सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया। बैठक में रोडवेज बस स्टेशन (उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) को आगामी 30 वर्षों के लिए लीज पट्टे पर दिए जाने हेतु सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से स्वीकार किए गए। नगर पालिका परिषद देवबंद की बोर्ड की बैठक आज पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग की अध्यक्षता में पालिका के मीटिंग हॉल में आयोजित हुई। जिसके अनुसार माह दिसंबर 2024, जनवरी फरवरी व मार्च 2025, के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया।
https://royalbulletin.in/case-filed-against-hindu-yuva-vahini-for-writing-muzaffarnagar-as-laxminagar-warned-of-big-agitation/324677
सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से स्वीकार किए गए। पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग ने बताया कि नगर पालिका परिषद देवबंद का वार्षिक बजट वर्ष 2025-26 सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। वार्षिक बजट के अनुसार नगर पालिका परिषद देवबंद की अनुमानित आय 59 करोड 58 लाख 89 रूपए व अनुमानित व्यय का बजट 49 करोड़ 17 लाख 10 हजार रूपए इस प्रकार 10 करोड़ 41 लाख 79 हजार रूपए के लाभ का बजट पालिका बोर्ड द्वारा सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया। नगर देवबंद में कोई आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है इसलिए जनहित में आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना किए जाने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया। पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग ने बताया कि देवबंद नगर में रोडवेज बस स्टैंड की स्थापना वर्ष 2008 में हुई थी परंतु बस स्टैंड पर यात्री सुविधाओं का भारी अभाव रहा है। वास्तव में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं जनता की मांग को दृष्टिगत रखते हुए नगर देवबंद में सुविधाओं से युक्त परिवहन का आधुनिक बस स्टैंड जनहित में स्थापना कराए जाने की आवश्यकता महसूस की गई।
https://royalbulletin.in/chaat-market-removed-from-outside-the-town-hall-in-muzaffarnagar-shopkeepers-started-indefinite-strike/324681
क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सहारनपुर द्वारा नगर पालिका परिषद देवबंद की स्वामित्व की जमीन उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को आगामी 30 वर्षों के लिए लीज (पट्टे) पर दिए जाने हेतु मांग की गई और आश्वस्त किया गया कि उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इसलिए प्रस्ताव बोर्ड के पटल पर रखा गया और बोर्ड द्वारा सर्व सम्मति से जनहित में उक्त बस स्टैंड की जमीन को आगामी 30 वर्षों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सहारनपुर लीज पर दिए जाने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया है। इस बैठक में पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग समेत 25 सभासदों द्वारा भाग लिया गया। इस बोर्ड बैठक में डा. धीरेंद्र कुमार राय अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कुलदीप सैनी, शाहिद हसन, डा. मोहम्मद वाजिद, नाहिदा खानम, हाजी शहजाद, अख्तर अंसारी, नदीम चौधरी, मनोज सिंघल, हारिश सैय्यद, शाहीन पत्नी मोहम्मद वसीम, इकबाल अंसारी, विपिन त्यागी, अर्जुन सिंघल, अंकित राणा, रिहाना पत्नी शराफत मलिक, बिलकीस पत्नी मोहम्मद रिजवान, आयशा पत्नी मोहम्मद आरिफ, हैदर अली, आरिफ सिद्दीकी, सुधा गांधी पत्नी अजय गांधी, रविंद्र चौधरी, महक चौहान पत्नी श्याम चौहान, गुलनाज पत्नी डा. असलम सभासद एवं पालिका अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।