Saturday, April 26, 2025

मुज़फ्फरनगर में गज़ब, जेल में बंद बीजेपी नेता को ही बना दिया गया पार्टी का सदस्यता अभियान का मुख्य अतिथि !

खतौली- भारतीय जनता पार्टी के चल रहे वृहद सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी कितने गंभीर है, इसकी बानगी बुधवार को उस समय देखने को मिली जब बीते चार माह से जेल में बंद नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन पारस जैन को बूथ संख्या 285 का मुख्य अतिथि बना दिया गया।

जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में सदस्यता अभियान पूरे जोरों शोरों से चलाया जा रहा है। 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर कस्बे के सभी बूथों पर वृहद सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाए जाने की जिम्मेदारी बूथ अध्यक्षों को सौंपी गई थी।

 

[irp cats=”24”]

प्रत्येक बूथ के लिए एक मुख्य अतिथि के उपस्थित रहने को अनिवार्य बनाया गया था। ताकि सदस्यता अभियान अधिक कारगर रूप से चलाया जा सके। बताया गया कि जिलाध्यक्षों द्वारा भेजे गए नामों को ही लखनऊ से जारी की गई लिस्ट में मुख्य अतिथियों के नामों को प्रकाशित किया गया था। बुधवार को कस्बे के बूथों पर चले वृहद सदस्यता अभियान में बूथ संख्या 285 पर मुख्य अतिथि के नाम के आगे पूर्व पालिका चेयरमैन पारस जैन का नाम देख भाजपाइयों में असमंजस की स्थिति बन गई।

 

उल्लेखनीय है कि कस्बे के चर्चित राजा वाल्मीकि हत्याकांड में नामजद होने के चलते पूर्व पालिका चेयरमैन पारस जैन बीते चार माह से जिला कारागार में बंद हैं। ऐसे में पूर्व पालिका चेयरमैन पारस जैन का नाम बतौर मुख्य अतिथि लिस्ट में छपना जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी की घोर लापरवाही माना जा रहा है। कर्मठ भाजपाइयों का कहना है कि जेल में बंद पूर्व पालिका चेयरमैन पारस जैन का नाम सदस्यता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में छपने से साफ पता चल रहा है कि जिलाध्यक्ष सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतु कितने गंभीर हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय