Saturday, April 26, 2025

ककरौली में सड़क पार कर रहे बालक को कार ने कुचला, अस्पताल में भर्ती, हालत चिंताजनक

मोरना। सडक पार कर रहे बालक को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिससे बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को 112 पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे चिकित्सालय रैफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

थाना ककरौली क्षेत्र के ग्राम खोकनी निवासी संजीव का 4 वर्षीय पुत्र सार्थक जौली-बेहडा मार्ग पर सडक पार कर रहा था, तभी जौली की ओर से आ रही अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सार्थक सडक पर जा गिरा तभा उसके सिर में गम्भीर चोटें आई। वहां उपस्थित डायल 112 की पीआरवी 2230  पर तैनात कां० नवीन व राजेश ने आनन फानन में घायल बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरना पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय